जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना लेक जाने वाले रास्ते में मंगलवार शाम एक कार और ऑटो में टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों वाहन नीचे खाई में जा गिर गई। वाहन में सवार लोगो की चीख पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कार डिमना लेक से मानगो की तरफ आ रही थी जबकि ऑटो मानगो से डिमना लेक की तरफ जा रही थी। घुमावदार रास्ता होने की वजह से दोनों वाहन आपस में टकरा गए जिसके बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.