जमशेदपुर, फरवरी 13 -- डिमना आशियाना क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पगड़ी और मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त नेतृत्व की उम्मीद जताते हुए उनके प्रति विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों का उत्साह यह दर्शाता है कि मानगो की जनता क्षेत्र के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगामी चुनाव में एनडीए नेतृत्व को समर्थन देने के मूड में दिखाई दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...