समस्तीपुर, जनवरी 31 -- समस्तीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रविवार शाम शरारती तत्वों ने ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाया। समस्तीपुर और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच शरारती तत्वों की पत्थरबाजी में ट्रेन के बी-5 कोच का शीशा टूट गया। अचानक हुए हमले से बोगी में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन से खुली, पांच मिनट के भीतर अचानक पत्थरों की बौछार शुरू हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। यात्रियों की शिकायत के बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची, तो रेलवे की तकनीकी टीम ने टूटे शीशे की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर अव...