वार्ता, फरवरी 24 -- मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक ट्रेन की कपलिंग खराब होने से इंजन डिब्बों को लेकर आगे बढ़ गया। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे करीब करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़े रहे। बाद में कपलिंग ठीक कर इंजन लगाया गया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। मध्य प्रदेश के रतलाम से चित्तौड़ के लिए सोमवार को डेमू ट्रेन रवाना हुई थी। इस दौरान कपलिंग खराब होने से इंजन ट्रेन के डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया। यह घटना बडायला चौरासी रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। उसके बाद कपलिंग को ठीक करके इंजन को जोड़ा गया और ट्रेन को रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार सुबह 10 बजे रतलाम से चित्तौड़ के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे बड़ायला चौरासी स्टेशन पहुंची। जैसे ही ट्रेन वहां से आगे बढ़ी, थोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.