भदोही, जनवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। निर्वाचन में वोटिंग करने वाले कुल वोटरों की संख्या 1406 में कुल 1135 अधिवक्ता मतदाताओं ने वोटिंग की। सुबह दस बजे से शुरू हुआ वोटिंग प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चला। छह पदों पर कुल 24 उम्मीदवारों में मतदाताओं ने वोटिंग की। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती बनी रही। एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी मोहनलाल मिश्र ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में कुल वोटरों की संख्या 1406 है। इसमें कुल 1135 अधिवक्ता मतदाओं ने वोटिंग की। अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर चार, संयुक्त सचिव पद पर चार, उपाध्यक्ष दस वर्ष के ऊपर पद पर चार समेत कुल छह पदों के लिए कुल 24 उम्मी...