भदोही, दिसम्बर 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी बढ़ती जा रही है। एल्डर्स कमेटी पदाधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों को दिया जा रहा है। डिबाए वार्षिक चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र को प्राप्त किए। नामांकन प्रक्रिया में तीसरे दिन उपाध्यक्ष दस वर्ष के ऊपर विनोद कुमार, संयुक्त सचिव पद पर आनंद कुमार व श्याम बहादुर एवं कनिष्ठ सदस्य काार्यकारिणी को मिथिलेश कुमार व सत्य कुमार दूबे और शिवशंकर मौर्य ने अपना नामांकन पत्र किया। एडलर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बीस तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। वहीं, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोटिंग करने का आह्वान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...