बुलंदशहर, जनवरी 28 -- डिबाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, विचारक और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि योग साधना आश्रम बघरा मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सह प्रचारक प्रमुख तपन एवं ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सह प्रचारक तपन ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण के साथ-साथ समकालीन चुनौतियों पर विचार रखे। यशवीर महाराज ने शिक्षा, सेवा, स्वावलंबन और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सनातन की परंपरा अनुसार एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.