बुलंदशहर, फरवरी 2 -- डिबाई, संवाददाता। दो दिन पूर्व आपके प्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान में डिबाई के बाजार में अवैध अतिक्रमण राहगीर परेशान खबर को प्रकाशित किया था जिसका असर सोमवार को देखने को मिला। नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह के निर्देशन में कस्बा इंचार्ज विशाल सिंह ने पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार को घंटाघर, बड़ा बाजार, पैठ बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। पुलिस अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी, कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और आम लोगों को राहत मिली। पु...