बुलंदशहर, मई 23 -- डिबाई नगर क्षेत्र में गुरुवार शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हिन्दू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महादेव चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय से महापुरुषों को नमन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने तिरंगा फहराकर किया। तिरंगा यात्रा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा और राष्ट्र भक्ति के स्लोगन लिखी तकतियां लेकर उत्साह के साथ नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। डीजे की धुनों पर देशभक्ति के गीत, भारत मां के जय घोष और जय श्री राम के नारों से वहां का वातावरण गूंज उठा। इस दौरान विधायक चंद्रपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.