बुलंदशहर, फरवरी 6 -- डिबाई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित राघव गार्डन के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि एक घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक उपचार पाने वाले युवक की पहचान नगर के मोहल्ला महादेव निवासी उमेश के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार अकरवास गांव के निवासी बताए ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.