बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- तहसील डिबाई में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि नकली कीटनाशक पर रोक लगाई जाए। खेतों में आवारा पशुओं के चलते फसल चौपट हो रही है। जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस, बिजली विभाग तथा तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अवैध कब्जों पर अंकुश लगाए जाने पर जोर दिया। किसानों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए मांगों का ज्ञापन तहसीलदार तथा सीओ को दिया। महापंचायत में चौधरी आलोक, लीलू प्रधान, जितेंद्र, गवेंद्र सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह सहित काफी किसान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.