अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मई-जून की तपती गर्मी से निपटने के लिए इस बाप सर्दी में ही तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर प्रदेश के 12 जिलों में हीट एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। मार्च माह तक अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, मथुरा सहित अन्य जनपदों में यह प्लान बनाया जाना है। इन जनपदों में हीटवेब प्रबंधन के लिए सिटी हीट एक्शन प्लान विकसित किया जाएगा। जिसमें ग्रीन एरिया में वृद्धि, जलाशयों का निर्माण, कूलिंग शेल्टर आदि कार्य कराए जाएंगे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 29 मार्च तक संबंधित जिलों से एक्शन प्लान मांगा है। प्रदेश में आगामी दिनों में लू-प्रकोप की बढ़ती तीव्रता एवं उसके प्रतिकूल प्रभावों को दृष्टिगत रखते हुए बीते दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में 12 शहरों में प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.