लखनऊ, दिसम्बर 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ और चित्रकूट में बिजली के काम कराने के लिए नौ करोड़ रुपये दिए गए हैं। औद्योगिक विकास विभाग ने इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी किया। डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड फेज-दो के विकास के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र और 33 केवी लाइन डालने के लिए 4.73 करोड़ रुपये दिए गए हैं। डिफेंस कॉरिडोर चित्रकूट नोड में विकास के लिए 33/11 केवी क्षमता का उपकेंद्र निर्माण के लिए 5.37 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा को निर्देश दिया गया है कि दी गई राशि तय मद में खर्च किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...