कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। पीडब्ल्यूडी ने डिफेंस कॉरिडोर तक जाने वाली खराब टूलेन रोड को फोरलेन करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस सड़क को बनाने में लगभग 91.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रमईपुर से साढ़ तक फोरलेन सड़क बनाकर उसे जहानाबाद मार्ग में जोड़ा जाएगा। इसके बनने से अदाणी डिफेंस फैक्ट्री तक का सफर सुगम हो जाएगा। करीब 14 किमी के इस फोरलेन रोड को डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा। मंगलवार से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर रमईपुर से साढ़ के लिए जो सड़क है वह टू लेन है। अब इसे फोरलेन किया जा रहा है। साढ़ के आगे इसे फतेहपुर जिले के जहानाबाद तक फोरलेन सड़क बनेगी। साढ़ में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कारखाने में एक्युनिशन प्लांट है। यहां पर स्मॉल, मीडियम और लार्ज कैलीबर के एम्युनिशन बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.