आदित्यपुर, सितम्बर 10 -- आदित्यपुर, संवाददाता। रांची में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिनी डिफेंस एक्सपो को लेकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी उत्साहित हैं। उद्यमी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे और स्टॉल भी लगायेंगे। रक्षा उत्पादों को देखेंगे और उसमें संभावना भी तालाशेंगे। मंगलवार को उद्यमी संगठन इसरो की बैठक शेरे पंजाब स्थित एस कांप्लेक्स में हुई। इसरो अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने बताया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा कोल्हान के सभी उद्यमियों को आमंत्रित किया है। इसी के तहत इसरो को भी आमंत्रण मिला है। उन्होंने बताया कि डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक-2025 की मेजबानी रांची करने जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में राज्य के उद्यमियों के लिए यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उद्यमी यहां रक्षा उत्पादों को देखेंगे और क्या उत्पाद बना सकते हैं इसे ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.