बेगुसराय, मई 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद पटना की ओर से शनिवार को डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। किसी केंद्र से कदाचार के मामले में परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाये गये हैं। बताया गया है कि निर्धारित 5090 परीक्षार्थी में 4388 परीक्षार्थी उपस्थित व 702 अनुपस्थित रहे। जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्रों में बीपी इंटर स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट, यूएमएस बथौली, एसके महिला कॉलेज, यूएचएस असुरारी, श्री सीताराम राय इंटर स्कूल रजौरा, ओमर बालिका इंटर स्कूल विष्णुपुर, एमजी इंटर सकूल बीहट, जेके इंटर स्कूल बेगूसराय, बीएसएस इंटर स्कूल हरपुर, यूएमएस जैमरा व यूएचएस सुशील नगर बेगूसराय शामिल है। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.