पौड़ी, सितम्बर 15 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के पास सड़क धंसने के मामले में अधिशासी अभियंता (ईई) के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा आपदा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने पर उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने विरोध जताया है। सोमवार को फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पौड़ी में कई अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले, डीएम पौड़ी ने एनएच श्रीनगर के अधिशासी अभियंता के खिलाफ आपदा अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे, क्योंकि समय पर सड़क की अस्थाई मरम्मत नहीं होने के कारण भू कटाव को रोका नहीं जा सका। अभियंताओं का कहना है कि इस मामले में एफआईआर करना गलत है और इससे उनके पेशे की गरिमा को ठेस पहुंची है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.