देहरादून, दिसम्बर 15 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ गढ़वाल मंडल की दो दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन मुकाबले में सुमन रावत, टेबल टेनिस में अरुण नेगी, उषा भंडारी, कैरम में नीरज शर्मा, हरिता गुसाईं, शतरंज में संजय सिंह ने खिताबी जीत हासिल की। परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एमएल नौटियाल, संरक्षक डीसी नौटियाल, हरिकृष्ण नौटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कैरम, शतरंज एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में गढ़वाल मंडल से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को सभी खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता प्रतिभागियों को संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस शर्मा, प्रांतीय महासचिव केशर गुसाईं ने ट्रॉफी, पुरस्कृत किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.