देहरादून, जनवरी 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट कोतवाली क्षेत्र के गल्जवाड़ी (घंघोड़ा) में रविवार रात 30 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक घर पर अपनी मां और भाई के साथ मौजूद था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि मृतक की पहचान सिद्धांत ममगईं (30) के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की है। सिद्धांत ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। कमरे से धुआं उठता देख और अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। तब तक आग की लपटों में घिरने के कारण सिद्धांत की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार सिद्धांत के पिता नहीं है। वह अपनी मां और भाई के साथ ही रहता था। अभी अविवाहित था। परिजनों से पूछताछ में यह बात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.