बलिया, दिसम्बर 17 -- मनियर, संवाददाता। कस्बा के उत्तर टोला में बुधवार की दोपहर महिला की लाश घर के कमरे में फंदे से लटकती मिली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका तनाव में रहती थी लिहाजा उसने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह (उत्तर टोला) निवासी प्रमोद सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी आकांक्षा की शादी करीब चार साल पहले रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतवार निवासी राहुल सिंह के साथ हुई थी। विवाह के एक साल बाद बेटा पैदा हुआ जिसके बाद ससुराल में विवाद होने लगा। इसके बाद बेटी मायका आ गयी तथा कोर्ट में तलाक का मुकदमा चलने लगा। ससुराल के लोगों ने बच्चे को भी अपने पास रख लिया। करीब छह माह पहले न्यायालय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.