एटा, अप्रैल 29 -- जनपद में 10 और 16 वर्ष के किशोर-किशोरियों को डिप्थीरिया बचाने के लिए स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13,593 स्कूली छात्र-छात्राओं को टीडी का टीकाकरण किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह ने बताया कि जनपद में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए स्कूल आधरित टीडी टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। 24 अप्रैल से शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम में अब तक 834 स्कूलों में 13,593 छात्र-छात्राओं को टीडी का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 10 वर्ष आयु के 10,503 छात्र-छात्राएं, 16 वर्ष की आयु के 3090 विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीडी टीकाकरण सप्ताह में नियमित टीकाकरण दिवस बुधवार, शनिवार के अलावा अन्य दिनों में किया जा रहा है। स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण सप्ताह में जनपद के 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.