हाथरस, मई 25 -- शहर के बागला संयुक्त जिला जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती हाथरस। जिले में डिप्थीरिया के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनों मरीज बच्चे हैं और उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी 9 वर्षीय बालक और शहर के अलीगढ़ रोड स्थित विनोद विहार कॉलोनी निवासी 7 वर्षीय बच्ची को डिप्थीरिया के लक्षणों के चलते शनिवार को बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही बच्चों के गले में खराश, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण देखे गए। डॉक्टरों ने तुरंत उनका उपचार शुरू कर दिया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के बाल रोग विशेष...