चम्पावत, दिसम्बर 11 -- चम्पावत में डीएम मनीष कुमार ने डिप्टेश्वर झील निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झील निर्माण से संबंधित सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम ने डिप्टेश्वर झील निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने झील निर्माण के कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने को कहा। कहा कि परियोजना से जल संरक्षण के साथ ही सिंचाई सुविधा भी मिल सकेगी। कार्यदायी संस्था सिचाई विभाग को प्रस्तावित झील की तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय निवासियों और चम्पावत विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने डीएम से मुलाकात कर सुझाव दिए। डीएम ने परियोजना के दौरान स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और हितों को ध्यान में रखने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीमअनुराग आर...