पटना, अगस्त 10 -- बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी मामले के बाद अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की दो वोटर आईडी होने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस के मुताबिक विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज है। ऐसे में वो फर्जी वोटर हैं, उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कर रही है। वोटों की चोरी नहीं होती, तो आज केंद्र में यह सरकार नहीं रहती। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप का जवाब भाजपा दे रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बांकीपुर और लखीसराय दो जगह मतदाता सूची में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.