मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर। पूमरे के डिप्टी सीसीएम (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक) कैटरिंग डीके भारती ने मंगलवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने ट्रेनों पर उमड़ रही भीड़ का आकलन किया। सीसीएम ने सप्तक्रांति, मिथिला, मौर्य एक्सप्रेस, होली स्पेशल आदि ट्रेनों का जायजा लिया। मालूम हो कि, होली के बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हावड़ा आदि शहर को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इस लिहाज से भीड़ का आकलन किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर मुजफ्फरपुर से उपरोक्त रेल रूट पर होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा सके या फिर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जोड़ी जा सके। अब सीसीएम की रिपोर्ट के आधार पर पूमरे परिचालन की व्यवस्था को दुरुस्त करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.