प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा। बाबागंज विधायक विनोद सरोज सोमवार को लखनऊ के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय लखनऊ में मिले। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के कुसुवापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग की। बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नए पीएचसी भवन के लिए शीघ्र ही प्राक्कलन बनाने को निर्देशित किया। विधायक विनोद ने बताया कि कुसुवापुर पीएचसी के नए भवन बनने से रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या का समाधान होगा। विधायक की इस पहल पर इलाके के लोगों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.