पटना, अक्टूबर 14 -- बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा 15 अक्टूबर को लखीसराय विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर इस सीट पर सिन्हा के चेहरे पर भरोसा जताया है। वे यहां से लगातार तीन बार के विधायक हैं और कुल चार बार चुनाव जीत चुके हैं। अब पांचवीं जीत की तैयारी करते हुए वे मैदान में उतरेंगे। भाजपा में कैंडिडेट लिस्ट जारी होने से पहले ही विजय सिन्हा के नामांकन की तारीख आ गई है। विजय सिन्हा पहली बार लखीसराय से 2005 में विधायक बने थे। इसके बाद 2010 से वे लगातार भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में विजय सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश को 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद वे विधानसभा के स्पीकर, फिर नेता प्रतिपक्ष और बाद में नीतीश सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.