लखनऊ, अक्टूबर 22 -- राजधानी लखनऊ में दीपावली के दूसरे दिन शहर में पारंपरिक तौर पर मनाए जाने वाले जमघट पर्व पर पतंगबाजी का खास उत्साह देखने को मिला। लोगों ने छतों और खाली मैदानों से रंग बिरंगी पतंगे उडाईं। काइट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा चौक के ज्योतिबा फुले पार्क में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी प्रमुख काइट क्लबों ने हिस्सा लिया। मुकाबले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ हिस्सा लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने इस महामुकाबले का उद्घाटन किया। दोनों नेताओं ने पतंग उड़ा कर जमघट की परंपरा को निभाया। सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने नौ पेंच लड़ाये और इनमें से आठ पेंच काटे। नौवें पेंच काटने से चूक गए। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खूब उत्साह के साथ पतंगबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.