मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज मैनपुरी आएंगे। वह भाजपा कार्यालय पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम मैनपुरी में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया की जानकारी लेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज 10 दिसंबर को दोपहर 1:45 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आएंगे। यहां से वह सीधे पार्टी कार्यालय जाएंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं के बीच एसआईआर के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह 2:45 बजे तक पार्टी नेताओं से बात करने के बाद वापस पुलिस लाइन जाएंगे और लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम की यह बैठक मैनपुरी भाजपा के दृष...