भदोही, मई 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने रविवार को ज्ञानपुर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर सपा का पुतला फूंका। सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश व सीओ चमन सिंह चावड़ा को पत्रक सौंपा। भाजपा के पदाधिकारियों ने टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र के नेतृत्व एकत्रित हुए भाजपाजनों ने नारेबाजी करते हुए पुतला को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के कुछ कथा कथित नेता सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ऊपर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी का भाजपा के लोग कड़ा विरोध करते हैं। भाजपा की बढ़ती लोक प्रियता से विपक्ष की बेचैनी बढ़ गई है। यहीं कारण है कि विपक्ष के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.