मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वार्ड एक के ब्रह्मपुरा स्थित प्रो. नागेश्वर पथ के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। साथ ही विभागीय अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि इसपर 61 लाख 40 हजार दो सौ 29 रुपये की लागत आएगी। इस राशि से सड़क की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण तथा नाला निर्माण कराया जाएगा। मौके पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी, महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डॉ. मोनालिसा, नगर विधायक विजेन्द्र चौधरी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.