कुशीनगर, अप्रैल 13 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एयरपोर्ट से सीधे कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने महात्मा बुद्ध की लेटी भव्य प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर दर्शन किए और चीवर चढ़ाया। जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने तथागत भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के कुशल मंगल की कामना भी की। लेटी प्रतिमा की खासियत से भी रू-ब-रू हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तय प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें एयरपोर्ट से पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में पहुंचना था, लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम उनका काफिला महाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.