लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के चारबाग स्थित एक होटल में आयोजित चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट की खूबियां गिनाईं। बजट पर चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बजट में पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे सड़क, रेल, लॉजिस्टिक नेटवर्क, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी। इससे विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। इससे पहले महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित उपस्थित लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके डिप्टी सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अशोक तिवारी, मानसिंह, राकेश श्रीवास्तव, लखविंदर सिंह, योगेंद्र पटेल, राजन वर्मा, मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.