कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में आउटसाइडर द्वारा किए गए आपरेशन के मामले में उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र भेज मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने तीन दिन पहले लखनऊ जाकर उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को शिकायतीपत्र सौंपा था, जिसमें सौ शैय्या अस्पताल में खुलेआम की जा रही धांधलियों और बिना सर्जन के आउटसाइडर द्वारा महिला का किया गया आपरेशन के मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 8 जनवरी को जिलाधिकारी कन्नौज को भेजे पत्र में पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री का पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.