लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक दिवसीय दौरे पर रविवार को लखीसराय पहुंचे स्थानीय विधायक सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने निजी आवास सह विधानसभा प्रधान कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर आम लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंड और ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्या से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। जन संवाद के दौरान लोगों ने सीधे उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। फरियादियों द्वारा दिए गए आवेदन में मुख्य रूप से बिजली बिल में गड़बड़ी, नल-जल योजना से जुड़ी समस्या एवं जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। कुछ क्षेत्र से नल-जल योजना के तहत नियमित पानी आपूर्ति नहीं होने की समस्या सामने आई। इसके अलावा भूमि मापी, अतिक्रमण और पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़े आवेदन भ...