मुरादाबाद, मार्च 8 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने उठाया गया। मुरादाबाद के सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर सिर्फ एमबीबीएस डिग्रीधारक चिकित्सकों की नियुक्ति का प्रावधान है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्त शासन स्तर से ही हो सकती है। यदि जिला स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हो सकने की व्यवस्था कर दी जाए तो अस्पतालों में उनके खाली पद भरने की संभावनाएं बन सकती हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। इस दौरान एडी हेल्थ डॉ. ऋतु कत्याल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.