लखीसराय, जनवरी 13 -- लखीसराय हिन्दुस्तान संवाददाता कोर्ट एरिया स्थित बिहार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तथा स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के आवास पर सोमवार को उत्सवों की त्रिवेणी देखने को मिली। स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, बसंतोत्सव एवं नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सुर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रहलाद यादव और राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रंग एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं जिले के पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को अपने हाथों से दही-चूड़ा एवं तिलकुट खिलाकर पर्व की बधाई दी। इस आत्मीय पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.