फतेहपुर, फरवरी 2 -- बहुआ, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आने की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। समूचा स्वास्थ्य विभाग अपनी नाकामियां छिपाने का प्रयास करते हुए अस्पताल में व्याप्त गंदगी और एक्सपायरी दवाओं को स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर उन्हें जलाकर नष्ट करने के प्रयास में लगा रहा। सीएमओ और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बहुआ में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में मजदूर लगाकर परिसर की साफ सफाई कर रंगरोगन कर साज-सज्जा का प्रयास किया जाता रहा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सोमवार को थवईस्वर मेला परिसर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह पीएचसी बहुआ का निरीक्षण और ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और गांव स्थित नागेश्वर धाम मंदिर का लोकार...