कुशीनगर, फरवरी 5 -- पडरौना, निज संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगामी 7 फरवरी को आगमन को लेकर विकास भवन सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता वएसपी केशव कुमार की उपस्थिति में तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि डिप्टी सीएम का कार्यक्रम जिले में तीन स्थानों बीबी एकेडमी गाजीपुर, पावानगर व जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर गाजीपुर स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा, जिसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.