लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज को प्रस्तावित फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक को हटाए जाने के निर्देश देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। पाठक ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि हमने सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले इस शीर्षक को हटाए जाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी भी वर्ग विशेष पर इस तरह की अनुचित टिप्पणी न करने के निर्देश जारी किए हैं, जिससे सामाजिक विद्वेष फैलता हो। ब्रजेश पाठक ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के टीजर के लांच होने के साथ ही ब्राह्मण समाज बहुत आहत हुआ। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने स...