बस्ती, मार्च 12 -- हर्रैया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने मंगलवार को सीएचसी हर्रैया का निरीक्षण किया। जांच, दवा और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा। मरीजों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने परिसर के बाहर अवैध रूप से संचालित कई पैथालॉजी की जांच की। जिसमें से कईयों ने लाइसेंस और कागजात नहीं दिखाया। इस पर नोटिस देकर जवाब मांगा है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि स्पष्ट जवाब न मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.