कानपुर, जनवरी 28 -- पुखरायां। कस्बा के सीएचसी में बुधवार को डिप्टी सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर सारी व्यवस्थाएं देखी और औषधि भंडार में दवा रखरखाव की जांच कर आवश्यक निर्देश दिये। वहीं अस्पताल में गंदगी देख कड़ी नाराजगी दिखाते हुए साफ-सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए। सीएचसी में बुधवार को डिप्टी सीएमओ डा. आदित्य सचान ने औचक निरीक्षण किया, जहां पर सीएचसी अधीक्षक डा. अनूप सचान की उपस्थिति में चिकित्सक ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, पैथोलॉजी, क्षय रोग विभाग, पैथोलॉजी कक्ष सुविधाएं सहित औषधि भंडार में दवा के रखरखाव की गहनता जांच की। वहीं महिला वार्ड में डिप्टी सीएमओ ने मरीजों से उपचार और सुविधाओं के विषय में जानकारी की। साथ ही प्राप्त फीडबैक को अपनी चेकलिस्ट में नोट किया और बताया कि यह सूचना शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे चिकित्सालय में मरीजों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.