शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य महकमा में 86 उपकेंद्रों के सामान वितरण में फर्जीवाड़ा की जांच डीएम द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने तेजी से शुरू कर दी है। अब इसमें जो भी स्वास्थ्य अधिकारी-कार्मिक संलिप्त पाया जा रहा है, उस पर गाज गिरनी शुरू हो गई। सबसे पहले तो 17 वर्षों से एक ही जगह पर जमा स्टोरकीपर को सीडीओ के निर्देश पर सीएमओ ने हटा दिया था, जिसके बाद जांच बिन्दु में संदेह के घेरे में आए डिप्टी सीएमओ डा.मनोज कुमार मिश्रा पर भी एक्शन हुआ। सीएमओ ने इनसे स्टोर इंचार्ज का चार्ज छीनते हुए रिपोर्ट तैयार की है। अब इनको जांच पूरी होने तक स्टोर इंचार्ज पद से दूर रखा जाएगा। इन पर भी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सामान वितरण के बिलों का भुगतान कराने का आरोप है। दो दिन में सीएमओ आफिस में दो लोगों पर गाज गिरने के बाद जिले के स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.