लखनऊ, सितम्बर 22 -- लखनऊ। जीएसटी सुधारों के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तथा भाजपा के विधायकों ने अलग-अलग बाजारों में व्यापारियों तथा आम जनता से मुलाकात कर फायदे बताए। वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जीएसटी दरें कम होने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें कम होंगी। इसका फायदा सीधे जनता को मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ हजरतगंज जनपथ मार्केट में, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अमीनाबाद, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास, विधायक डॉक्टर महेंद्र सिंह और ओपी श्रीवास्तव ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संपर्क किया और जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने जीएसटी सुधारों से संबंधित पत्रक बांटे, गुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.