नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। डिप्टी रजिस्ट्रार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के चुनाव पर रोक लगा दी। उनका कहना है कि जब तक चुनाव का मामला उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक चुनाव नहीं होगा। सोसाइटी में रहने वाले अनुज सैनी, संजीव शर्मा, आनंद शर्मा और रोहन भगत ने बताया कि परिसर में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। उसकी ओर से सोसाइटी में दोबारा से चुनाव करने का शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक मीटिंग कर उसमें अपने खास साथियों को समिति में लाकर धांधली करके चुनाव कराने का प्रयास किया जा रहा है। एक मार्च को चुनाव कराने की तारीख घोषित कर दी गई है। इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने इसके विरुद्ध शिकायत की। लोगों का...