जमशेदपुर, फरवरी 11 -- आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में इस बार केवल नए चेहरे ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की राजनीतिक साख भी दांव पर लगी हुई है। नगर निगम की राजनीति में लंबे समय तक अहम भूमिका निभा चुके नेता अब पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। खास बात यह है कि इन दिग्गजों की सीधी भिड़ंत निवर्तमान पार्षदों से हो रही है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है। पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह इस बार वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। निगम राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती रही है, इसलिए पार्षद का यह चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठा का विषय है। वहीं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह वार्ड संख्या 30 से चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनावी रण में पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव के परिवार की भी अहम मौजूदगी है। उनकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.