मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने का अनुरोध किया है। कहा कि बुडको, स्मार्ट सिटी व निगम के स्तर से विभिन्न इलाकों में सड़क व नाले का काम कराया जा रहा है। हालांकि, संबंधित एजेंसियों के काम की धीमी गति व लापरवाही से लोग परेशान हैं। कई जगहों पर सड़कें टूटी हैं। नाला निर्माण को लेकर काफी पहले सड़कों को काटकर छोड़ दिया गया है। इसके अलावा सड़क या नाले की जमीन पर लगे बिजली व टेलीफोन के पोल को भी जल्द स्थानांतरित करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...