गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह। नगर निगम गिरिडीह का डिप्टी मेयर इस बार वार्ड पार्षदों के बीच से होगा। नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं। इसी में से जीते प्रत्याशी को डिप्टी मेयर की कुर्सी मिलनी है। इस कुर्सी के लिए अभी से ही बिसात बिछ रही है। डिप्टी मेयर की कुर्सी की चाह रखनेवाले प्रत्याशियों ने अपने साथ आसपास के कई वार्ड में अपने करीबियों को भी चुनाव में उतारा है। वहीं अधिकांश वार्ड पार्षद के प्रत्याशी किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। कई राजीनतिक पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और उनके परिवार के लोग भी पार्षद पद के लिए मैदान में हैं। उनकी निगाहें भी डिप्टी मेयर की कुर्सी पर है। बता दें कि पार्षद पद के लिए आजसू के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू, दो नंबर वार्ड से मो. इश्तियाक उर्फ लालो, कोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.