हाथरस, नवम्बर 26 -- डिप्टी डायरेक्टर ने किया आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण हाथरस। अलीगढ़ रोड रुहेरी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकिल्सालय का बुधवार को डिप्टी डायरेक्टर नारायण दास और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में दवाओं की कमी, जर्जर भवन और स्टाफ की कमी मिलीं। डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इन कमियों के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ को अन्य मिली खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर बीपी सुशील, डॉ. प्रिंसी पुरवा, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल सिंह, विशेष कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...