हरदोई, जनवरी 3 -- 70 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के मामले में कार्रवाई जारी है। बड़ी मछली फंसने के बाद अब अलग-अलग जिलों में छोटी मछलियों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के साथ ही उन पर कार्रवाई के लिए चिह्नित किया जाने लगा है। ऐसा ही मामला हरदोई जिले से सामने आया है। यहां चकबंदीकर्ताओं को एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई है। इस मामले में कनिष्ठ लिपिक और 12 चकबंदीकर्ता रडार पर आए हैं। एसओसी चकबंदी पीसी उत्तम ने बताया कि डीएम अनुनय झा के निर्देश पर आरोपी कनिष्ठ लिपिक और रिश्वत देने वाले 12 चकबंदीकर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासन को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।डीएम ने दिया जांच का आदेश चक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.